लॉक डाउन में गेंहू तथा आटे की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी : डीएम
जिला प्रशासन की पहल लाई रंग,गेंहू के संकट का हुआ समाधान
धौलपुर 26 मार्च। देश एवं प्रदेश में लॉक डाउन की स्थिति में जिले में अब
धौलपुर जिले में गेंहू तथा आटे की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। इस संबंध में
जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को जिले में गेंहू संकट के संबंध में
अवगत कराने के बाद में सरकार ने मिलों को सीधे ही भारतीय खाद्य निगम से
गेंहू लेकर पिसाई कर आटे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि ऑफ सीजन तथा लॉक डाउन के
हालात में मध्यप्रदेश के मुरैना,ग्वालियर एवं नरसिंगपुर समेत अन्य इलाकों
से गेंहू नहीं होने से मिल बंद थीं। इस कारण धौलपुर जिले में भी गेंहूं
तथा आटे की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। ऐसे में धौलपुर जिले में गेंहू
तथा आटे की उपलब्धता का संकट उत्पन्न हो गया था। इस संबंध में राज्य
सरकार ने भारतीय खाद्य निगम से 23 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से अनटाईड
फंड से गेंहू की खरी के निर्देश दिए थे। जिला कलक्टर राकेश कुमार
जायसवाल ने बताया कि धौलपुर जिले को करीब 15 हजार क्विंटल गेंहू तथा आटे
की आपूर्ति की आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार से सीधे ही मिलों को
खाद्य निगम निगम द्वारा गेंहू की खरीद कर आटा पीसकर सप्लाई के लिए आग्रह
किया गया था। इस पर राज्य सरकार ने अब आटा मिलों का पैनल बनाकर खाद्य
निगम से गेंहू की खरीद कर आटा पीस कर आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए
हैं। जायसवाल ने बताया कि इस व्यवस्था के बाद में अब धौलपुर जिले समेत
प्रदेश के अन्य जिलों में गेंहू तथा आअे का संभावित संकट का समाधान हो
गया है। राज्य सरकार की इस व्यवस्था से अब आटा मिल आवश्कता के अनुसार
भारतीय खाद्य निगम से गेहूं उठाकर आटा पीस कर उपलब्ध कराएंगीं। इससे आम
जनता को त्वरित राहत मिल सकेगी तथा इससे गेहूं के अभाव की स्थिति से
निपटा जा सकेगा। जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही
आटा तथा तेल मिलों को चौबीस घंटे संचालित करने के संबंध में आदेश जारी
किए जा चुके हैं।
धौलपुर जिले में गेहूं और आटे की कोई कमी नहीं :डीएम