पांच हजार का ईनामी दस्यु लाल सिंह गिरफ्तार
धौलपुर। पुलिस ने डासंग इलाके में शनिवार को एक बडी कार्रवाई करते हुए
पांच हजार के ईनामी दस्यु लाल सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया
दस्यु लाल सिंह कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर का भाई है। पुलिस अधीक्षक मृदुल
कच्छावा ने बताया कि पुलिस की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम ने एक सूचना के
आधार पर डांग इलाके में सघन अभियान चलाते हुए दस्यु लाल सिंह को गिरफ्तार
किया है। पुलिस ने दस्यु लाल सिंह केे कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा तथा
चार जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। कच्छावा ने बताया कि लाल सिंह कुख्यात
डकैत जगन गुर्जर का सगा भाई है, जिस पर धौलपुर पुलिस से पांच हजार रुपये
का ईनाम घोषित है। दस्यु लाल सिंह पर 35 मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस को अब
इसके छोटे भाई पप्पू सिंह की तलाश है, जो कई गंभीर मामलों में वांछित है।
पांच हजार का इनामी दस्यु लाल सिंह गिरफ्तार