केंद्रीय बजट है सर्वजन का बजट : डॉक्टर राजोरिया

सांसद डा. मनोज राजोरिया ने आम बजट 2020 को बताया सर्वजन का बजट
धौलपुर। करौली-धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया ने शनिवार को वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट को सर्वजन का बजट बताया
है। डा. मनोज राजोरिया ने बताया कि इस बजट में गांव गरीब एवं किसान का
विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें विशेषकर किसानों की बंजर भूमि पर सौर
ऊर्जा को बढावा देने के प्रसाय किये जाएंगे। 'कुसुम योजनाÓ के तहत 20 लाख
किसानों को सोलर पम्पसेट प्रदान किये जाएंगे। 15 लाख किसानों के ग्रिड
पम्प को भी सोलर से जोडा जाएगा। बेयर हाऊस एवं कोल्ड स्टोरेज को नाबार्ड
के नियंत्रण में रखते हुए नवीन बेयर हाऊस एवं कोल्ड स्टोरेज हेतु पीपीपी
मॉडल अपनाया जाएगा। महिला किसानों को सशक्त करने हेतु 'धान्य लक्ष्मी
योजनाÓ का आरंभ किया जाएगा। कृषि उत्पादों के उचित परिवहन हेतु किसान रेल
योजना एवं कृषि उडान योजना भी आरंभ की जाएगी। दूध के उत्पादन को दोगुना
करने के लिए भी योजना चलाई जाएगी। किसानों को उपलब्ध करायी जाने वाली
सहायता को दीनदयाल योजना के तहत बढाया जाएगा। सांसद डा. मनोज राजोरिया ने
बताया कि इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
शिक्षा हेतु सरकार ने 99,300 करोड रूपये का प्रावधान किया है। इसके
अतिरिक्त युवाओं में कौशल विकास के लिए 3000 करोड का प्रावधान किया गया
है। इसमें विशेष अवसंचना क्षेत्र एवं निर्माण क्षेत्र से संबंधित कौशल को
बढावा देने पर जोर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2020 - 2021 के दौरान 15
लाख किसानों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वच्छ
भारत मिशन के लिए 12300 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। सांसद डा.
राजोरिया ने बताया कि राज्य सरकारों की मदद से 05 नई स्मार्ट सिटी विकसित
की जाएंगी। इसके अतिरिक्त बजट में सभी क्षेत्रों का पूर्ण ध्यान रखा गया
है। विशेष कर आयकर छूट में 05 लाख से 15 लाख तक की आय के स्लैबों में कर
में छूट को बढावा देकर मध्यम वर्ग को एक बडी राहत प्रदान करने का प्रयास
किया गया है। इससे आमजन को राहत मिलेगी। पैन कार्ड के आवेदन को सरलीकृत
एवं तीव्र करते हुए इसे आधार से जोडा जाएगा। जिससे डमी रजिस्ट्रेशन से
बचा जा सके। आगामी वित्तीय वर्ष में एक लाख ग्राम पंचायतों को एफटीटीएच
नेटवर्क से जोडा जाएगा।