धौलपुर। अपर जिलाधिकारी नरेन्द कुमार वर्मा शनिवार को एक कुशल शिक्षक के
दायित्व का निर्वहन करते नजर आए। शहर के गल्र्स स्कूल में उन्होंने
बारहवीं कक्षा की बालिकाओं की क्लास लेकर उन्हें ना केवल भौतिक शास्त्र
पढाया,बल्कि भावी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने बालिकाओं
से पूरे मनायोग से पढाई करके उत्कृष्ट अंक अर्जित करने का आव्हान भी
किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार वर्मा शनिवार को राजकीय
बालिका उच्च माध्यमिक विद्यायल की शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने
पंहुचे। इस दौरान उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलोजी एवं इकोनॉमिक्स
की क्लास लेते हुए 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से सवाल जबाब किए।
उन्होंने विद्यालय में प्री बोर्ड की परीक्षाओं को जांचते हुए बोर्ड के
पेपर के बारे में छात्राओं से सवाल पूछे। उन्होंने अध्यापकों से चर्चा
करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं में से कमजोर बालिकाओं के लिए
अतिरिक्त क्लास चलाने के लिए कहा। अपर जिलाधिकारी वर्मा ने इस मौके पर
विद्यालय में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया तथा
संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। बताते चलें कि जिले के
सरकारी तथ्रर निजी स्कूलों की बालिकाओं को आत्मरक्षा के मामले में
आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में आगामी आठ मार्च को जिले की ऐसी ही पचास हजार बालिकाओं
द्वारा आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी बने शिक्षक, बालिकाओं को पढ़ाया भौतिक शास्त्र का पाठ