धौलपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरुकता के लिए चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जागरुकता रैली का आयोजन किया
गया। जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग से पल्स पोलियो अभियान जागरूकता
रैली को पीएमओ डा.समरवीर सिंह सिकरवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस
मौके पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.चेतराम मीणा तथा
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डा.शिव कुमार शर्मा भी मौजूद
रहे। रैली के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान के बारे में जागरूकता संदेश
दिया तथा 19 जनवरी 2020 को पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के
बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का आव्हान किया गया। पल्स पोलियो
अभियान के तहत जिले में 1016 बूथ बनाएं गए हैं। जिनमें 28 ट्रांजि़क्ट
बूथ भी शामिल हैं। इन बूथों पर 1057 टीम रहेंगी, जिनमें 2114 चिकित्सा
कर्मी सेवाएं देंगे। अभियान की मॉनिटरिंग हेतु 144 फील्ड सुपरवाइजर
नियुक्त किये गये है। पल्स पोलियो अभियान के दौरान 19 जनवरी को सुबह 8
बजे से शाम 5 बजे तक 1016 स्थायी बूथों पर पोलियो दवा पिलायी जायेगी।
वहीं, दूसरे चरण में 19 जनवरी को पोलियो दवा से वंचित बच्चों को 20 व 21
जनवरी को घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलायी जायेगी।
धौलपुर में पोलियो जागरूकता रैली आयोजित