धौलपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उप्र पुलिस द्वारा किए
गए कथित दुव्र्यवहार मामले में सोमवार को महिला कांग्रेस ने धौलपुर में
विरोध प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्वेता यादव
के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ
नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर यादव ने कहा
कि यूपी के मुख्यमंत्री की सरकार में पुलिस वालों द्वारा शनिवार को
पीडि़त परिवार से मिलने के लिए जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की
महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ
दुव्र्यवहार किया गया, जो अशोभनीय है। यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी के
साथ जो अभद्र व्यवहार किया गया वह नैतिक व शुभ नहीं है। उन्होंने उप्र
में भाजपा की सरकार को शीघ्र बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की
मांग भी की। यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के
लिए विपक्षी दलों के नेताओं को तानाशाहीपूर्ण रुख दिखा रही है, जो भारतीय
लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होगा। इस अवसर पर उषा देवी, शैलेश, प्रियतमा,
नेहा, प्रीति, शोभा एवं भावना इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस ने फूंका यूपी के सीएम योगी का पुतला