माथुर वैश्य महिला मंडल ने नवजातो के लिए कंबल भेंट किए

धौलपुर। माथुर वैश्य महिला मंडल धौलपुर ने सदर अस्पताल में नवाजों के लिए
गर्म कंबल भेंट किए हैं। मंगलवार को सदर अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम
में संगठन की पदाधिकारियों ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. समरवीर सिंह
को कंबल भेंट किए। कार्यक्रम में माथुर वैश्य महिला मंडल की अध्यक्ष
प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि सर्दी से नवजों को बचाने के लिए संगठन की ओर से
कंबल भेंट किए गए हैं। भविष्य में भी जनहित के कार्यों में माथुर वैश्य
महिला मंडल अपना सहयोग देता रहेगा।  माथुर वैश्य महिला मंडल की मंत्राणी
रेनू गुप्ता ने बताया कि धौलपुर में इन दिनों अत्यधिक सर्दी होने के कारण
कई नवजातों को मशीनों में रखा गया है। ऐसे नवजातों के स्वास्थय लाभ के
लिए संगठन की ओर से बीस गर्म कंबल प्रदान किए गए हैं। पीएमओ डा. समरवीर
सिंह ने संगठन के इन प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर शिशु रोग
विशेषज्ञ डा. हरिओम गर्ग,महिला मंडल की सहमंत्री आशा गुप्ता एवं स्मृति
गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।