धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को
भाजपाई गांधी पार्क में सामूहिक उपवास बैठे। प्रदेश भाजपा के आव्हान पर
हुए इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जनता से
किए गए वायदों को पूरा नहीं करने के आरोप लगाए। राजस्थान पशुधन विकास
बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और
करनी में अंतर है। कांग्रेस सरकार ने दस दिन में किसानों का कर्जा माफ
करने की घोषणा की थी,लेकिन आज तक किसानों का कर्जा पूरी तरह से माफ नहीं
हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह
त्यागी ने कहा कि प्रदेश में एक साल बीतने के बाद भी कांग्रेस की गहलोत
सरकार ने जनता से किए वायदे पूरे नहीं किए हैं। अब कांग्रेस का असली
चेहरा जनता के सामने आ चुका है तथा पंचायत चुनाव में जनता इसका करारा
जबाब देगी। पार्टी के संभाग सह प्रभारी जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हमें
कांग्रेस सरकार की एक साल की विफलताओं को जनता के बीच में ले जाना है। इस
मौके पर धौलपुर के जिला प्रमुख डा. धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत प्रभारी
भानु प्रताप एवं धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी विचार व्यक्त किए।
सामूहिक उपवास कार्यक्रम में बसेडी के पूर्व विधायक सुखराम कोली, भाजपा
महामंत्री डा. रविन्द्र श्रात्रिय,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह
एवं रामवीर त्यागी तथा पुरुषोत्तम त्यागी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
धौलपुर के गांधी पार्क में सामूहिक उपवास पर बैठे भाजपाई