धौलपुर। कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने मंगलवार को
कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने बताया कि
जिला संयोजक पद के लिए योगेश अग्रवाल, संदीप विथरिया, साबिर खान, लक्ष्मी
जाटव, ब्रह्मा धोबी, राजेंद्र और महावीर जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए
धौलपुर शहर से आजाद मिर्जा, ग्रामीण सोमदत्त शर्मा, राजाखेड़ा से गोपाली
जाटव, मनियां सुनील गोयल, बसेड़ी ग्रामीण ईसा, बसेड़ी शहर प्रमोद शर्मा,
सरमथुरा साधूराम मीणा, बाड़ी से निहालचंद शर्मा को अध्यक्ष बनाया है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए बॉबी जगरिया, राकेश त्यागी, गजेंद्र
मुदगल, महासचिव पद के लिए दुर्गेश श्रीवास्तव, राकेश पहाडिय़ा, अनिल
अरेला, अरविंद पचौरी, अजरूद्दीन खान, बबलू शर्मा, सचिव पद के लिए
नत्थीलाल, राकेश, रेखा, राहुल अग्रवाल, इमरान खान, लोकेश कुशवाह,
कृष्णकांत, विनोद शर्मा, बालो चौधरी को नियुक्त किया है। रविकांत को दल
जगत प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 5 सदस्य भी बनाए गए
हैं।
धौलपुर जिला सेवादल की कार्यकारिणी घोषित