धौलपुर। करौली-धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया ने कहा है कि देश में
महिलाओं के प्रति हो रहे गंभीर अपराध चिंता का विषय हैं। महिला सुरक्षा
के लिए और कडे कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। इस विषय को देश के सांसद
गंभर हैं। इसलिए जब भी संसद में महिला सुरक्षा से संबंधित कोई प्रस्तावित
कानून लाया जाएगा,उसे सर्व सम्मति से पास किया जाएगा। शनिवार को धौलपुर
पंहुचे सांसद डा. राजोरिया ने स्थानीय सर्किट हाउस में मीडिया से बात
करते हुए कहा कि हैदराबाद पुलिस ने डा. दिशा के गुनाहगारों के साथ में
समय की आवश्यकता तथा परिस्थ्िितयों के अनुसार काम किया है तथा इसकी
प्रशंसा की जानी चाहिए। डा. राजोरिया ने कहा कि मोदी-2 सरकार ने बीते छह
महीनों में ऐतिहासिक कार्य करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए
हैं। इनमें तीन तलाक पर कानून,जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटाया जाना
तथा सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मामले में डे टू डे सुनवाई जैसे कार्यों
से जन भावना के अनुरूप काम हुआ है।
देश में महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानून की जरूरत: डॉक्टर राजोरिया