राजस्थान बेसबॉल संघ के चुनाव संपन्न
अनूप अस्थाना अध्यक्ष निर्वाचित,संजय अग्रोहा बने संयुक्त सचिव
धौलपुर। राजस्थान बेसबॉल एसोसिएशन की एक्सक्यूटिव बॉडी सत्र 2019-2023 के
चुनाव होटल पार्क पैलेस भरतपुर में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी सुनील राज
एवं पर्यवेक्षक राजकुमार परमार की देखरेख में संम्पन्न चुनाव में अनूप
अस्थाना को अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में वरिष्ठ
उपाध्यक्ष विजय सिंह सिकरवार,उपाध्यक्ष पद पर राय सिंह मोजवत, शक्ति
सिंह,मलकीत सिंह मान एवं पदम सारस्वत को चुना गया। इसी प्रकार महासचिव
कृपाल सिंह ठेनुआ,वरिष्ठ संयुक्त सचिव पुष्पा यादव,संयुक्त सचिव पद पर
संजय अग्रोहा, मोहम्मद जाकिर, विनोद खरनिवाल एवं काना राम तथा कोषाध्यक्ष
पद पर विजय कुमार दिवाकर को निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य
के लिए केआर चैधरी, बलवीर जाखड़, श्रीमती चंद्रेश धनकर, कन्हैया
लाल,हेमंत कुमार, ओम प्रकाश महला, सुबोध मिश्रा,वीना फौजदार,अंकुर
निम्बार्क एवं अशोक कुमार को मनोनीत किया गया। अंत में नवनिर्वाचित
अध्यक्ष अनूप अस्थाना ने मुख्य संरक्षक रनवीर सिंह परमार सहित सभी जिला
संघों के साथ चुनाव प्रक्रिया से जुडे अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इनके निर्वाचन पर हॉकी संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बौहरा, ओलम्पिक संघ
अध्यक्ष अशोक शर्मा, एक्सप्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव एडवोकेट,
चंबल प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजोरिया, पार्षद चन्द्रमोहन
त्रिवेदी, गौरव शुक्ला, अश्वनी सक्सैना, सतेन्द्र मिश्रा एवं अन्य खेल
प्रेमियों ने शुभकानाऐं प्रेषित की हैं।
संजय अग्रोहा बने संयुक्त सचिव