केंद्र की गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 


केन्द्र की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
धौलपुर। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शहर के गांधी पार्क में धरना देने के बाद कांग्रेसी कलक्ट्रेट पंहुचे तथा प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की
गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम आदमी परेशान है। देशव्यापी मंदी तथा नौकरियों में गिरावट हो रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस की ओर से गांधी पार्क
में धरना देकर केन्द्र सरकार के विरुद्व आम आदमी की आवाज को बुलंद किया गया है। आज ही जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम  में ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बेरोजगारी,मूल्य वृद्धि,कृषि संकट एवं गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के गलत निर्णय के संबंध में उचित कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। विरोध प्रदर्शन में  कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री, महासचिव प्रमोद शर्मा,कांग्रेस नेता अमित मुदगल सहित जिला संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।